भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए कार्यक्रम
कोरबा।भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, कोरबा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चाकाबुड़ा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सरस्वती बाल विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं अस्पताल परिसर में फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने वाले ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ पवन गर्ग ने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता भाजपा की कार्यसंस्कृति के मूल आधार हैं। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर राजेश यादव ने कार्यक्रम में अपनी भूमिका रखते हुए झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। अस्पताल परिसर में फलदार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में की गई पहल के रूप में किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, दिनेश गर्ग, जवाली मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















